फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Three Cattles Died Due to Fire Incident in Lahdi Panchayat

Kathua News: पशुशाला में आग लगने से तीन मवेशियों की मौत

विज्ञापन
Three Cattles Died Due to Fire Incident in Lahdi Panchayat
लाहडी पंचायत में एक पशु शाला को लगी आग।तीन मवेशियों की मौत लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। लाहड़ी पंचायत के वार्ड पांच दलियां में मंगलवार की सुबह को एक कच्ची पशुशाला में अचानक आग लग गई। जब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाते, तब तक तीन मवेशियों की मौत हो गई।
आग लगने की घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पेश आई जब पीड़ित मोहम्मद लतीफ के घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह वापस घर पहुंची तो उसने पशुशाला से धुआं निकलते हुए देखा और शोर मचाकर स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने लगभग डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राजेंद्र वर्मा ने बताया कि इससे पहले कि आग विकराल रूप धारण करती, स्थानीय लोगों ने पीड़ित के कच्चे घर को जलने से बचा लिया। पीड़ित मोहम्मद लतीफ ने बताया कि वह केवल पशुपालन के सहारे अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। तीन मवेशियों की मौत हो जाने से उस पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासनस से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर उसे सहायता राशि प्रदान की जाए ताकि उसे थोड़ी राहत मिल सके।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed