{"_id":"680e8bb9c2a87fd5630934b9","slug":"this-time-there-will-be-no-procession-in-the-city-as-part-of-lord-parshurams-birth-anniversary-kathua-news-c-201-1-knt1006-119677-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के तहत शहर इस बार नही निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के तहत शहर इस बार नही निकलेगी शोभायात्रा
Mon, 28 Apr 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। पहलगाम घटना के चलते भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव समारोह में 29 अप्रैल को शहर में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के पदाधिकारियों रविवार को आयोजित बैठक में दी।
ब्राह्मण सभा के प्रधान डॉ. दुष्यंत उब्बट ने बताया कि भगवान परशुराम जी जन्म उत्सव का आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में 29 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाली जानी थी। लेकिन पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर जिस तरह से भयावह अमानवीय आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 28 लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। श्री ब्राह्मण सभा ने 29 अप्रैल को होने वाली भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा को केवल ब्राह्मण सभा परिसर तक ही सीमित करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि 29 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे श्री ब्राह्मण सभा में एकत्रित हों। यहां पहलगाम हमले में मारे गए में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा जाएगा।