फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   There was no firing at night, but the blackout increased the concern

Kathua News: रात को नहीं हुई गोलाबारी, लेकिन ब्लैकआउट ने बढ़ाई चिंता

Mon, 12 May 2025 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 12 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
There was no firing at night, but the blackout increased the concern
शहर व आसपास के इलाकों में सायरन की आवाज गूंजी तो सहम गए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। युद्ध विराम होने के बाद जिले की सीमा पर बीती रात कोई गोलाबारी नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, रात नौ बजे के बाद अचानक हुए ब्लैकआउट ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया।
शनिवार की शाम को हुई युद्ध विराम की घोषणा से हर कोई राहत महसूस कर रहा था। मगर अंधेरा होने के साथ विभिन्न स्थानों से गोलाबारी की आने वाली खबरों और रात नौ बजे के बाद अचानक हुए ब्लैकआउट ने लोगों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया। इस दौरान शहर व आसपास के इलाकों में जैसे ही सायरन की आवाज गूंजी तो लोग सहम गए। कई लोगों ने टीवी चैनलाें पर नजर जमा दी, तो कई लोग सोशल मीडिया पर आने वाली खबरों से ब्लैक आउट के कारण को जानने में लगे रहे। रात 11 बजने के बाद लाइट आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



शाम को हुई युद्ध विराम की घोषणा से उन्हें ब्लैकआउट होने की कोई उम्मीद नहीं थी। मगर नौ बजने के बाद अचानक बिजली गुल होने और सायरन की आवाज ने उन्हें चिंता में डाल दिया। रोज की तरह से शहर में कही से भी कोई धमाके नहीं सुनाई दे रहे थे। रात 11 बजे लाइट आने के बाद और जिले में कही भी गोलाबारी की जानकारी न मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed