{"_id":"682b856ceb2f74ec1c0dca9f","slug":"there-was-a-huge-crowd-of-devotees-at-bilkeshwar-mahadev-temple-kathua-news-c-201-1-knt1008-120237-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिल्केश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिल्केश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
ज्येष्ठ सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : kathua
भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर प्राप्त किया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में ज्येष्ठ सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अलग-अलग इलाकों से कस्बे में पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए और यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। लोगों को कतार में लगकर भोलेनाथ के दर्शन करने पड़े। बिलावर, बग्गन, देवल और अन्य इलाकों के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान आशुतोष का गुणगान किया।
इस मौके पर मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। बिल्केश्वर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि हर महीने के ज्येष्ठ सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भंडारा करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे सबसे पहले भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया।