{"_id":"680fd8d3d77af3929c0cd5bb","slug":"there-is-only-one-doctor-in-phc-makwal-billawar-put-on-duty-on-roster-kathua-news-c-201-1-knt1008-119685-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पीएचसी मकवाल में एकमात्र डॉक्टर, रोस्टर पर बिलावर लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पीएचसी मकवाल में एकमात्र डॉक्टर, रोस्टर पर बिलावर लगाई ड्यूटी
Tue, 29 Apr 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
मकवाल के 4000 लोगों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
रामकोट। एमबीबीएस डॉक्टर होने के बावजूद पंचायत मकवाल के 4000 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में तैनात एकमात्र एमबीबीएस डॉक्टर की ड्यूटी रोस्टर पर बिलावर लगाई गई है।
इससे लोग 40 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल बिलावर जाने को मजबूर हैं। इसके साथ अस्पताल में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सफाई वाले का भी कोई पद नहीं रखा गया है। अस्पताल की बड़ी इमारत को वर्ष 2017 में बनाकर लोगों को सौंप दिया गया, लेकिन अस्पताल में न ही एक्स-रे सुविधा उपलब्ध है और ना ही लैब सुविधा है। इसके साथ अस्पताल में कोई भी डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं होने के कारण अन्य मौजूद कर्मचारी भी सुविधाओं का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में एक पद फीमेल मल्टीपर्पज का खाली पड़ा है। यही नहीं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। संवाद