फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   There is not a single doctor in 10 health centers of Basohli

Kathua News: बसोहली के 10 स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी चिकित्सक नहीं

विज्ञापन
There is not a single doctor in 10 health centers of Basohli
ब्लॉक बसोहली के पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और चार न्यू टाइप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एनटीपीएचसी) में एक भी चिकित्सा अधिकारी की तैनाती नहीं है। ये केंद्र फार्मासिस्ट अथवा कंपाउंडर के सहारे संचालित किए जा रहे हैं। जबकि सभी 10 स्वास्थ्य केंद्रों में 17 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। लगभग 70 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इलाके के लोगों को बीमार पड़ने पर सुदूर स्थित उपजिला अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इन स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का समय-समय पर टीकाकरण किया जाता है। वर्तमान में बसोहली मेडिकल ब्लॉक में 10 पीएचसी (एनटीपीएचसी सहित) में 17 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक में भी चिकित्साधिकारी की तैनाती नहीं है। इसमें दो बड़े ट्रॉमा सेंटर महानपुर और उपजिला अस्पताल बसोहली को जोड़ लिया जाए तो विभाग की ओर से कुल 35 चिकित्सा अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं। इसमें से 25 पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों को भरने के लिए लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग से मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि छोटे-मोटे इलाज के लिए उन्हें उपजिला अस्पताल बसोहली या फिर 80 किलोमीटर दूर कठुआ स्थित जीएमसी जाना पड़ता है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा अधिकारियों की कमी विभाग के संज्ञान में है। इसको लेकर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू को पत्र लिखा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द इन रिक्त पदों को भरा जाएगा। - डॉ. रजनीश, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बसोहली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed