{"_id":"67d5f266ad3f82c50e078d0d","slug":"there-is-no-terrorist-angle-in-the-case-of-two-bodies-found-in-batheri-ssp-kathua-news-c-10-jmu1045-567294-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरी में मिले दो शव के मामले में आतंकी एंगल नहीं : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरी में मिले दो शव के मामले में आतंकी एंगल नहीं : एसएसपी
Sun, 16 Mar 2025 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 16 Mar 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
बाथरी मामले में आतंकी की ओर ईशारा नहीं,
लोहाई मल्हार मामले में सभी पहलुओं पर चल रही जांच.. एसएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 16 फरवरी को बाथरी में दो लोगों के शव मिले थे जिसमें उनकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। अभी तक इन हत्याओं में आतंकी एंगल की तरफ इशारा नहीं है। इनका आपस में कुछ मामला था जिसे सुलझाया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
यह बातें एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने पत्रकार वार्ता में कहीं। लोहाई मल्हार मामले पर एसएसपी ने साफ किया है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। बताया कि पुलिस के पास प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। बरातियों के बयान लिए गए हैं। क्रोनोलॉजिकल आर्डर स्थापित किया जा रहा है। एसडीआरएफ के ट्रेंड डाइवर जांच के लिए लाए गए हैं। मौके से मृतकों का सामान भी मिला है। जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है। ऐसे में इनकी मौत का कारण भी एफएसएल की रिपोर्ट के साथ आएगा। उन्हें मामले में जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
उधर, उन्होंने लगभग साढ़े तीन करोड़ कैश बरामदगी मामले में कहा कि रिकवरी को लेकर आयकर विभाग से बात की जा रही है। पुलिस ने अपने शक बताए हैं। आयकर विभाग की रिपोर्ट और सूचना के बाद जरूरत पड़ी तो पुलिस एफआईआर भी दर्ज करेगी।