{"_id":"6822519f527b5a2adc09b4e3","slug":"there-is-no-road-from-ward-7-of-makwal-to-chirakaban-kathua-news-c-201-1-knt1008-120038-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वार्ड 7 से चिराकाबन तक सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वार्ड 7 से चिराकाबन तक सड़क खस्ताहाल
Tue, 13 May 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 13 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
मकवाल में प्रिया नाले पर बना पुल और कच्चा रास्ता। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। मकवाल के वार्ड 7 से चिराकाबन तक सड़क नहीं होने से 1500 से अधिक आबादी को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर बीच में प्रिया नाला आ जाता है, जिस पर कुछ महीने पहले लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण करवाने के बाद आगे के कार्य को अभी बंद कर दिया है।
इस सड़क से जुड़ते धन्नी, गुरगाडा, पल्लंग व चिरकाबन इलाके धार मुख्य सड़क रामकोट से करीब एक से दो किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से लोगों को रामकोट तक पहुंचने में कच्चे रास्ते से जाना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में इलाके से विद्यार्थी वर्ग भी रामकोट में मुख्य सड़क तक पहुंचने में पैदल आवागमन कर रहा है।
स्थानीय महेंद्र कुमार, राम सरन, सोम राज, गिरधारी लाल और ज्ञानचंद ने बताया कि सड़क मार्ग नहीं होने के कारण धार मुख्य सड़क और तहसील मुख्यालय रामकोट से करीब 2 किलोमीटर की दूरी का यह इलाका कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वाहनों का आवागमन नहीं होने के कारण लोगों को निर्माण सामग्री इलाके तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट
प्रिया नाले पर पुल निर्माण के कार्य को पूरा कर लिया है। आगे के अप्रोचों और तारकोल बिछाई के कार्य का एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विशाल डोगरा, एईई, लोक निर्माण विभाग