{"_id":"6224ed71e1f3c747de41a563","slug":"theft-took-place-in-two-shops-in-the-same-night-people-raised-the-demand-to-increase-police-patrol-kathua-news-jmu2551897147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो दुकानों में हुई चोरी, लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो दुकानों में हुई चोरी, लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में कनेक्शन तोड़कर चोरी हुए डीवीआर के बारे में जानकारी देता दुकानदार। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में पुलिस के सुरक्षा इंतजामों के बावजूद चोरी की घटनाओं को विराम नहीं लग रहा है। बीती रात एक बार फिर चोरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शहर के वार्ड नंबर 17 में एक किराना दुकान और मुख्य बाजार में एक बुक सेलर की दुकान को अपना निशाना बनाया। दोनों ही घटनाओं में चोर हालांकि कोई बड़ी रकम नहीं ले जा पाए हैं लेकिन एक साथ हुई दो-दो घटनाओं के कारण लोगों ने पुलिस से रात के समय सतर्कता बढ़ाए जाने की मांग की है।
शहर के मुख्य बाजार स्थित बुक सेलर की दुकान में हुई चोरी की घटना के बारे में पीड़ित दुकानदार महेंद्र पाल ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब अपनी दुकान पर आए तो उन्होंने देखा कि दुकान के शटर पर लगा ताला वहां से नदारद है। जब शटर खोलकर दुकान में देखा तो वहां से सीसीटीवी के लिए लगाए गए डीवीआर को चोर अपने साथ ले गए थे। उन्होंने बताया कि करीब 6 माह पूर्व चोरी की नियत से दुकान के ताले से हुई छेड़छाड़ के बाद उन्होंने सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर कैमरे का डीवीआर ही अपने साथ ले गए है। साथ ही गल्ले में रखी नगदी लापता है। इसके अलावा और कुछ भी चोरी हुआ नहीं लग रहा है। करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।
वही शहर के वार्ड नंबर 17 में किराना दुकान के मालिक विक्रम सिंह ने बताया कि रोज की तरह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि दुकान पर लगा ताला टूटा हुआ है। गल्ले में रखा हुआ लगभग 5 हजार नगदी चोर चोर उठा ले गए। स्थानीय पार्षद जोगिंदर पाल ने कहा कि उनके इलाके में ऐसे तत्वों का आवागमन बहुत ज्यादा है, जो ज्यादातर नशे में धुत रहते हैं। नशे की पूर्ति करने के लिए नशेड़ी ही दुकानों में चोरी कर रहे हैं। पुलिस से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने दोनों घटनास्थल का दौरा करने के बाद मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।