फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Theft in Locked House in Kiriyan Gandyal area of Kathua

Kathua News: बंद घर से नकदी और गहने उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
Theft in Locked House in Kiriyan Gandyal area of Kathua
कठुआ। कीड़ियां गंडयाल क्षेत्र में बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों की नकदी के साथ गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार दोपहर को हुई इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घर की मालकिन सोनिया देवी ने बताया कि दोपहर के समय वह घर को ताला लगाकर स्कूल से बच्चों को लाने गई थी। लौट कर आई तो देखा कि घर के अंदर ट्रंक और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ तो इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस आई है। उन्होंने बताया कि चोर 20 हजार रुपये की नकदी, एक गले का हार, दो नथ और एक अंगूठी ले गए हैं। उन्होंने पुलिस से चोरों की तलाश कर उनकी नकदी व गहने बरामद किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed