{"_id":"671d56ca71d4c1b73509f309","slug":"theft-in-house-at-bilawar-town-kathua-news-c-201-1-knt1008-114377-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दिन-दहाड़े महिला को धक्का देकर चोर घर से गहने व नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दिन-दहाड़े महिला को धक्का देकर चोर घर से गहने व नकदी लेकर फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे देवल गांव में शनिवार को दिन-दहाड़े चोर एक दुकानदार के घर से लगभग सात लाख रुपये कीमत के सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे के करीब हुई। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। चोर घर के मुख्य गेट से अंदर घुसे और कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद अलमारी को तोड़ कर लॉकर में रखे तकरीबन 10 तोले के सोने के गहने और 40 हजार से अधिक की नकदी चुरा ली। लगभग आधे घंटे के बाद जब शिकायतकर्ता राहुल गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता घर लौटी तो दो चोरों उसे धक्का दिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
पीड़ित दुकानदार राहुल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी दुकान पर मौजूद थे। घर में कोई नहीं था। उनकी दुकान के पीछे ही उनका मकान है। चोरी के बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। छानबीन की जा ही है।