{"_id":"682a3175b9159f0da80b0e95","slug":"the-work-of-the-district-development-council-office-gained-momentum-kathua-news-c-201-1-knt1009-120206-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला विकास कार्यालय के निर्माण में तेजी, एक जगह मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला विकास कार्यालय के निर्माण में तेजी, एक जगह मिलेंगी सुविधाएं
Mon, 19 May 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 19 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हटली मोड़ में निर्माणाधीन जिला विकास परिषद अध्यक्ष का कार्यालय। संवाद
- फोटो : kathua
हटली मोड़ में आठ कनाल भूमि पर बन रहा जिला विकास परिषद कार्यालय, सितंबर तक बनने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला विकास परिषद के हटली मोड़ स्थित आठ कनाल भूमि पर बन रहे कार्यालय का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। एक मंजिला इमारत के पहले फ्लोर की छत का काम पूरा हो चुका है।
वहीं, ऊपरी मंजिल का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। आगामी सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 1,75,78000 हजार रुपये की लागत से ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कार्यालय का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। हालांकि एक मंजिला कार्यालय निर्माण के लिए सरकार की ओर से ढाई करोड़ की राशि निर्धारित की गई थी। अधिकारी की मानें तो टेंडर प्रक्रिया के दौरान कार्यालय का निर्माण कार्य 1.75 लाख में सांबा के ठेकेदार को आवंटित किया गया है।
इस एक मंजिला इमारत में जिला विकास परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों सहित कार्यकारी अधिकारी व स्टाफ सदस्यों की की व्यवस्था की जाएगी। दरअसल, जिला विकास परिषद के गठन के बाद ही कार्यालय बनाने की शुरुआत हो गई थी। मगर उपयुक्त भूमि न मिलने से पिछले चार साल से कार्यालय का निर्माण लंबित पड़ा हुआ था। इसको पिछले साल दिसंबर में शुरू करवाया गया था।
विज्ञापन
नए कार्यालय में मिलेंगी यह सुविधाएं
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले नवनिर्मित भवन के ग्राउंड फ्लोर में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कार्यालयों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, इसी मंजिल इमारत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी/अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कार्यालय का भी निर्माण होने के साथ-साथ परिषद अधिकारियों के लिए सात केबिन, एक पेंट्री रूम, एक सम्मेलन कक्ष और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, ऊपरी मंजिल में एक प्रतीक्षालय, एक सम्मेलन कक्ष के साथ-साथ स्टोर, एक रिकॉर्ड रूम और पैंट्री हॉल की बनाने की भी योजना है।
कोट
जिला विकास परिषद कार्यालय का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ लेंटर (छत) डालने का काम पूरा हो चुका है। अब ऊपरी मंजिल का काम चल रहा है। उम्मीद है कि सितंबर महीने तक पूरा कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। -सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण विकास विभाग