{"_id":"682b8319b53d9c0692028770","slug":"the-work-of-ntphc-basantpur-is-stuck-due-to-lack-of-funds-kathua-news-c-201-1-knt1009-120240-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फंड के अभाव में लटका एनटीपीएचसी बसंतपुर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फंड के अभाव में लटका एनटीपीएचसी बसंतपुर का काम
Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बसंतपुर में चल रहा न्यू टाइप पीएचसी का निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : kathua
- निर्माण कार्य पूरा करने के लिए मांगे अतिरिक्त 5 लाख रुपये
- साढ़े 14 लाख की राशि पहले ही हो चुकी है खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) बसंतपुर का निर्माण कार्य फंड के अभाव में अधर में लटक गया है। इसे पूरा करने के लिए पांच लाख की अतिरिक्त राशि की जरूरत है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय को लिख दिया है।
चार से पांच हजार की आबादी के लिए यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहद महत्वपूर्ण है। साल 2023-24 में एनटीपीएचसी के निर्माण कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 15.54 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने आवंटित राशि से अस्पताल के तीन कमरे, शौचालयों सहित अन्य सुविधाओं का ढांचागत विकास तो करवा दिया, मगर राशि के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पाया है। इसके बाद एनटीपीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारी ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने की मांग की है। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी के अनुसार आवंटित राशि में अब तक साढ़े 14 लाख रुपये की राशि अस्पताल के ढांचागत निर्माण और उसके बाद नई बनी इमारत को प्लस्तर करवाने में खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा अस्पताल की इमारत में दो शौचालयों की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन अब तक दोनों को कार्यात्मक नहीं बनाया गया है। इसके अलावा नई इमारत में सीढ़ी की रैलिंग, प्लंबिंग वर्क और इमारत की सफेदी सहित बिजली कार्य और फर्श टाइल्स की व्यवस्था करना बाकी है। इन शेष निर्माण कार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग से अतिरिक्त राशि की मांग की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
एनटीपीएचसी बसंतपुर के लिए आवंटित राशि में से इमारत का ढांचागत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इमारत में शेष कार्यों के लिए निदेशक स्वास्थ्य जम्मू से अतिरिक्त बजट मुहिया करवाने का अनुरोध पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस कैपेक्स बजट में अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की जाएगी।
-डॉ. विवेक मगोत्रा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नगरी परोल