{"_id":"681516131a3ff9fab90b6add","slug":"the-work-of-harvesting-wheat-crop-was-affected-due-to-storm-and-rain-kathua-news-c-201-1-knt1008-119794-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फसल को समेटने का काम हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फसल को समेटने का काम हुआ प्रभावित
Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिलावर में प्रभावित हुआ फसल की कटाई का काम। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। इलाके में वीरवार रात को हुई बारिश से गेहूं की फसल को समेटने का काम प्रभावित हो गया। दरअसल पहाड़ी इलाकों के किसान पिछले कई दिनों से गेहूं की कटाई का काम कर रहे थे, जो बारिश की वजह से प्रभावित हो गया।
वीरवार की रात को एक घंटे लगातार बारिश रही, जिसके बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ हो गया, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो दोपहर 2 बजे तक जारी रही। किसान मक्खन सिंह, दर्शन कुमार, नरेश वर्मा और मीरचंद ने बताया कि खेतों में इकट्ठी की हुई फसल बारिश की वजह से गीली हो गई है और अब फसल को सुखाने के लिए दो से तीन दिन का समय और लग जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद ही अब वह गेहूं की कटाई का काम शुरू करेंगे। किसानों ने बताया कि उनकी किसानी भगवान भरोसे है और केवल बारिश के पानी पर ही निर्भर हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि बिलावर में सिंचाई की व्यवस्था की जाए। संवाद