फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The weather became pleasant due to hailstorm and rain

Kathua News: ओलावृष्टि और बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
The weather became pleasant due to hailstorm and rain
बिलावर। उप मंडल में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के बाद मैदानी और निचले इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बदलाव से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दिन की शुरुआत मौसम साफ रहने और तेज धूप खिलने के साथ हुई लेकिन पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद ओलावृष्टि और जोरदार बारिश हुई। इसके बाद ठंडी हवाएं निचले इलाके की ओर चलीं और मैदानी इलाकों का तापमान लुढ़क गया। हालांकि, बिलावर से सटे कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इसने उमस भरी गर्मी से लोगों को कॉफी राहत दिलाई। शाम करीब छह बजे आसमान में बादल छाए हुए थे और इलाके में ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी था। इससे इलाके का मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed