{"_id":"68191da90d957baab20296ad","slug":"the-wages-of-the-workers-of-fatehpur-village-are-stuck-appeal-to-sdm-kathua-news-c-201-1-knt1008-119887-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फतेहपुर गांव के मजदूरों का मेहनताना अटका, एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फतेहपुर गांव के मजदूरों का मेहनताना अटका, एसडीएम से लगाई गुहार
Tue, 06 May 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 06 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों में लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग उठाई
बनी। गांव फतेहपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपमंडल अधिकारी एसडीएम संदीप कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों में लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व सरपंच रतन चंद ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत लगभग एक वर्ष पूर्व गांव में पेयजल संबंधित विकास कार्य कराए गए थे। इन कार्यों में स्थानीय मजदूरों ने मेहनत की, लेकिन आज तक उन्हें उनकी मजदूरी की राशि प्राप्त नहीं हुई है। मजदूरों का आरोप है कि जब वे ठेकेदार से भुगतान की बात करते हैं, तो वह विभाग से राशि न मिलने का हवाला देकर टालमटोल करता है। वहीं, विभाग का कहना है कि ठेकेदार को भुगतान किया जा चुका है। इस स्थिति में स्पष्टता की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण मजदूरों की लाखों रुपये की मेहनताना राशि अटकी हुई है। मजदूरों ने बताया कि एक साल बीतने के बाद भी वे खाली हाथ हैं, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
एसडीएम संदीप कुमार शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस मामले की तह तक जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को तलब कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। संवाद