{"_id":"6820f5888ba560592308cb97","slug":"the-tar-laid-on-the-road-is-uprooted-demand-for-repair-kathua-news-c-201-1-knt1006-120011-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तारकोल उखड़ा, मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तारकोल उखड़ा, मरम्मत की मांग
Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिलावर के वार्ड 4 और 5 को जोड़ने वाली सड़क पर बना गहरा गड्ढा। संवाद
- फोटो : kathua
सड़क पर बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 को जोड़ने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। करीब छह साल पहले नगर कमेटी ने चार किलोमीटर लंबी सड़क पर बिछाई तारकोल कई जगह से उखड़ गई है।
स्थानीय जोगेंद्र कुमार, मुंशी राम, रवि शर्मा, बलवीर सिंह और संजू कुमार ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गहरे गड्ढों में आरबीएम भरकर सड़क की मरम्मत करवाई जाए, लेकिन संबंधित विभाग ने आज तक सड़क पर बने गहरे गड्ढों को नहीं भरा। लोगों ने कहा कि यह सड़क कटली सड़क से नगर कमेटी के वार्ड चार और पांच से होकर किशनपुर पंचायत को भी साथ जोड़ती और हर दिन इस सड़क पर कई लोग पैदल आवागमन करते हैं। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से बनाई गई सड़क की चौड़ाई केवल 10 फीट है, जिससे दूसरी ओर से आने जाने वाले वाहन को रास्ता देना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाकर सड़क का विस्तारीकरण करवाया जाए।
कोट
समस्या संज्ञान में है। सड़क की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।
- वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर