फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The students of Chudamani Sanskrit Sansthan Vishwasthali achieved 100% result in the examination.

Kathua News: चूड़ामणि संस्कृत संस्थान विश्वस्थली के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

Sat, 30 May 2026 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 30 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The students of Chudamani Sanskrit Sansthan Vishwasthali achieved 100% result in the examination.
छात्रा शमी शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चूड़ामणि संस्कृत संस्थान, विश्वस्थली (बसोहली) के विद्यार्थियों ने मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किए। पूर्व केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा में संस्थान के सभी विद्यार्थी सफल रहे। इससे पहले पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं) परीक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा था। परीक्षा में छात्रा शमी शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के परिजनों में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में मौजूद गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और मिठाइयां बांटी।

इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. सौम्य रंजन महापात्र ने विद्यार्थियों, आचार्यों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, संस्कार और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षा केवल भाषा तक सीमित नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का विशेष माध्यम है। मुख्य न्यासी शक्ति कुमार पाठक ने कहा कि जब शिक्षा के साथ संस्कार जुड़ते हैं। तब सफलता समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बन जाती है। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को आज भी प्रासंगिक बताया। संस्थान प्रबंधन और अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चूड़ामणि संस्कृत संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed