{"_id":"67f03ead7d66ed6680085a1a","slug":"the-shop-owner-asked-for-four-days-to-pick-up-the-goods-kathua-news-c-201-1-knt1008-118923-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दुकान के मालिक ने सामान उठाने के लिए मांगे चार दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दुकान के मालिक ने सामान उठाने के लिए मांगे चार दिन
Sat, 05 Apr 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान खोलने का विरोध दूसरे दिन भी जारी
हीरानगर। चड़वाल में शराब की दुकान खोलने का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी कीमत पर यहां शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे, बेहतर होगा जिन्होंने जहां शराब की दुकान खोली है चुपचाप अपना सामान लेकर यहां से चले जाएं।
वीरवार को यहां शराब की दुकान खोलने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। इसके बाद लोगों ने दुकान के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन किया और पुलिस ने दुकान को बंद करवा दिया। शुक्रवार को दुकान तो बंद रही लेकिन दुकान खाली न होने पर लोगों को यह संदेह हुआ कि यह दुकान फिर से खुल सकती है तो उन्होंने फिर से इसका विरोध किया। इसके बाद यहां फिर पुलिस पहुंची और पुलिस ने दुकान के मालिक को भी यहां बुलाया। लोगों ने दुकानदार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यहां दुकान बंद नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें इसमें तोड़फोड़ करनी पड़ेगी। लोगों के गुस्से को देखते हुए दुकान मालिक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह यहां दुकान नहीं खोलेंगे, लेकिन उन्हें यहां से सामान उठाने के लिए तीन से चार दिन का समय दिया जाना चाहिए। दुकान मालिक ने लोगों की यह शर्त मानते हुए दुकान बंद करने का आश्वासन दिया। संवाद
लोगों की सहमति के बिना यहां दुकान खोली जा रही थी जो पूरी तरह से गलत है। ऐसा हमें भी कतई बर्दाश्त नहीं है। चड़वाल में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे।
विज्ञापन
श्याम सुंदर, अध्यक्ष व्यापार मंडल
बच्चों के भविष्य को लेकर हम यह विरोध कर रहे हैं और यह तब तक जारी रहेगा जब तक यहां से शराब की दुकान शिफ्ट नहीं होती। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मलिक ने यहां जबरदस्ती दुकान खोलने की कोशिश की तो गांव की महिलाएं मिलकर इसमें तोड़फोड़ करेंगी।
मधु देवी, स्थानीय निवासी