फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The series of devastation is not stopping...roads are closed, electric poles are washed away, water crisis deepens

Kathua News: नहीं थम रहा तबाही का सिलसिला...रास्ते बंद, बिजली के खंभे बहे, जल संकट गहराया

Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The series of devastation is not stopping...roads are closed, electric poles are washed away, water crisis deepens
हीरानगर। आसमान से बरस रही आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। हीरानगर उपमंडल के हालात भी बदतर हो चुके हैं। कहीं बाढ़ में कुल्ले बह गए, सड़क संपर्क टूटने से कई गांव यातायात सुविधा से वंचित हो गए हैं। बिजली के खंभे बाढ़ में बहने से आपूर्ति ठप है। किसानों की फसलों को भी लगातार नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

मढ़ीन तहसील में पड़ते भाग नाले में बाढ़ में विशेष समुदाय के लोगों का एक कुल्ला पानी में बह गया। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं जब शुक्रवार रात को लोग घरों में चैन की नींद सो रहे थे तरनाह नाले में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ में करीब आधा दर्जन बिजली के खंभे पानी में बह गए। इससे करीब 10 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति से सुचारू करने के लिए शनिवार देर शाम तक कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन इसके बावजूद यह गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव का संपर्क भी हाईवे से टूट गया है। हाईवे से वाया कूटा कंडी क्षेत्र के गांव बेला, बदोली, ओढ़, सेड, निचला, सूराडा आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर बेला के नजदीक स्लैब बहाने से सभी गांव का हाईवे से संपर्क टूट गया। इसके बाद यहां से वाहनों का आवागमन तो बंद हो गया है, लेकिन जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाला चक बिलावर सड़क एक बार फिर से बंद हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन से वाहनों की आवाज भी रोक दी गई है। हालांकि बीआरओ की ओर से सड़क पर गिरी पस्सी को हटाने का काम जारी है।

विधायक और एसडीएम ने किया दौरा

विधायक विजय शर्मा और एसडीएम फुलेल सिंह ने बेला इलाके का दौरा किया। बाढ़ के कारण टूटे स्लैब का जायजा लिया। इसी दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। इस रूट पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed