{"_id":"68000a4203dd66d1df01688c","slug":"the-school-building-is-in-a-dilapidated-condition-causing-hindrance-in-studies-kathua-news-c-201-1-knt1008-119299-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्कूल की इमारत खस्ताहाल, बना रहता है हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्कूल की इमारत खस्ताहाल, बना रहता है हादसे का खतरा
Thu, 17 Apr 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
मिडिल स्कूल किशनपुर की खस्ताहाल इमारत। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बॉयज किशनपुर की इमारत खस्ताहाल स्थिति में है। इस कारण स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी नीलम, जोगेंद्र , राजेश, सुशील और रमेश चंद्र ने बताया की सरकार ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बॉयज का दर्जा वर्ष 1963 में बढ़ाया था जिसके बाद वर्ष 1996 में स्कूल में दो पक्के कमरे बनाए गए जो विद्यार्थियों के लिए ना काफी हैं। लोगों ने बताया कि एक कमरे में हेड मास्टर का कार्यालय चलता है और केवल एक पक्का कमरा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध है जहां पर आठवीं के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थीयों को 1963 में बनाए गए चार टीन के कमरों मे पढ़ाई करनी पड़ती है जिनकी हालत जर्जर हो गई है। विद्यार्थियों को टीन की छत के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती है अगर अगर जोरदार बारिश हो जाए तो विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संवाद
समस्या संज्ञान में है। पक्की इमारत बनाने के लिए जल्द प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
-चमन लाल, डिप्टी सीईओ