फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The people of Ramkot said that the ceasefire agreement was correct

Kathua News: रामकोट के लोगों ने युद्ध विराम के समझौते को बताया सही

Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The people of Ramkot said that the ceasefire agreement was correct
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए तहसील के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं राखी लोगों ने दोनों देशों के बीच हुए युद्ध विराम के समझौते को सही बताते हुए इसे पूरी तरह से कायम करने की इच्छा रखी।
पाकिस्तान कई वर्षों से आतंकवादियों का समर्थक रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिला है इस तरह के बड़े ऑपरेशन की समय की जरूरत बन चुकी थी। पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों से रोकने का एकमात्र यही उपाय था। दोनों देशों के बीच अब युद्ध विराम का समझौता बिल्कुल सही है युद्ध किसी भी लड़ाई का समाधान नहीं है।
विज्ञापन


जुगतार सिंह निवासी उचा पिंड

गत 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान परस्त उग्रवादियों द्वारा धर्म पूछ कर 26 बेकसूर लोगों की हत्या कर दी गई यह बिल्कुल मानवता के खिलाफ है। आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए भारत की ओर से बिल्कुल सही जवाब दिया गया। कई पीढि़यों तक पाकिस्तान इसको याद रखेगा। मगर दोनों देशों के बीच युद्ध लंबा नहीं खींचना चाहिए, इससे आम आदमी को नुकसान होगा। युद्ध विराम को दोनों देशों की ओर से सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। भारतीय सेना ने अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारा है। इसके लिए भारत की जल, थल और वायु सेना को शत-शत नमन।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप सिंह, निवासी उचा पिंड

युद्ध जैसी स्थिति से बॉर्डर से लोगों का पलायन लगातार सुरक्षित इलाकों की ओर शुरू हो चुका था। इस कारण लोगों को अपने आशियानों के साथ कामकाज को भी छोड़ना पड़ा और दूसरी जगह पर जाकर रहना पड़ा। परिवार सहित दूसरी जगह रहना लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ डाल रहा था। युद्ध विराम का बिल्कुल सही निर्णय लिया गया है, लेकिन पाकिस्तान ने युद्ध विराम के बाद शनिवार रात 11 बजे तक बॉर्डर के इलाकों में फायरिंग की, जो चिंताजनक है। पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

संदेश कुमार, तहसील रामकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed