फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The nurturer in the cradle...devotees danced on the birth of Kanha

Kathua News: पालने में पालनहार...कान्हा के जन्म पर नाचे श्रद्धालु

Sun, 17 Aug 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The nurturer in the cradle...devotees danced on the birth of Kanha
शहर के बेडियां पत्तन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां। संवाद
कठुआ। जन्माष्टमी पर पूरा जिला मधुसूदन के रंग में रंगा दिखाई दिया है। इस अवसर पर जिले के सभी मंदिरों में तरह-तरह के धार्मिक आयोजन देखने को मिले। जहां आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की।
विज्ञापन

शनिवार को पर्व को लेकर मंदिरों में सुबह से आस्था का सैलाब देखा गया। बड़ी संख्या में महिला संगत श्री हरि का गुणगान करती रहीं। देर रात तक चले इस आयोजन के कारण जिला में वातावरण श्री कृष्णमय बना रहा। वहीं, इस उपलक्ष्य में जिले के प्रत्येक मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों में सजी रंग बिरंगी लाइटें भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को चार चांद लगा रही थी।
विज्ञापन

कठुआ शहर के लगभग सभी मंदिरों में पालने में विराजमान भगवान के बालरूप की झांकी भक्तों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। जहां आने वाले भक्तों में भगवान के पालने को झुलाकर उनका आशीष प्राप्त किया। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने को लेकर भारी उत्साह रहा। चारों ओर श्रद्धालुओं में भगवान श्री कृष्ण की आराधना को लेकर श्रद्धा रही। जिसके चलते रात भर मंदिरों में श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वार्ड 10 स्थित बेडियां पत्तन नहर में बनाई गई बाल गोपाल की विभिन्न लीलाओं को दर्शाने के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिला। जहां शाम होने के साथ ही लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया था। नहर प्रस्तुत उफनती यमुना के बीच नन्हें कृष्ण को गोकुल छोड़ने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। वहीं, भगवान शिव की जटाओं से बहती गंगा की धारा मुख्य आकर्षण बनी रही।

शहर के बेडियां पत्तन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां। संवाद

शहर के बेडियां पत्तन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां। संवाद

शहर के बेडियां पत्तन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां। संवाद

शहर के बेडियां पत्तन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed