फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The MLA listened to the problems of the people and reviewed the condition of the school and hospital.

Kathua News: विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं, स्कूल-अस्पताल की स्थिति भी जानी

Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The MLA listened to the problems of the people and reviewed the condition of the school and hospital.
बनी विधायक ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए। संवाद - फोटो : kathua
बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने किया तीन पंचायतों का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने हाल ही में फतेहपुर, सित्ती और सुरजन पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
फतेहपुर पंचायत में स्थानीय लोगों ने विधायक से कोट फुगल्ता के लिए सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की सुविधा न होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति की शिकायत की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि संचार सेवाएं बेहद कमजोर हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में बाधा आ रही है। बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर लोगों ने चिंता व्यक्त की और जल्द समाधान की मांग की। इसके बाद विधायक ने सुरजुन पंचायत का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने बेकन क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण की आवश्यकता जताई। इसके अलावा कई लोगों ने राशन कार्ड न बनने की समस्या उठाई और प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान डॉ. सिंह ने इन पंचायतों के स्थानीय स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लिया और पाया कि कई स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी या अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकतानुसार उन्हें हटाया भी जाएगा। डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा, जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें जल्द से जल्द हल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे। स्कूलों और अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed