{"_id":"68604239294d4e74d40a03b6","slug":"the-matches-of-jungleot-night-cricket-tournament-were-affected-on-the-second-day-also-kathua-news-c-201-1-knt1009-121467-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दूसरे दिन भी प्रभावित रहे जंगलोट नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दूसरे दिन भी प्रभावित रहे जंगलोट नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले
Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। रुक-रुक कर बीती दो रातों से लगातार हो रही बारिश के चलते जंगलोट गांव के मैदान पर जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले दूसरे दिन भी प्रभावित रहे। बता दें कि एक महीने से जारी प्रतियोगिता में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा लीग मैच खेलने के बाद प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश कर चुकी है।
इसमें आठ टीमों में से सात टीमों के मुकाबले हो चुके हैं, जबकि अभी भी एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला शानू इलेवन और शुभम इलेवन के बीच खेला जाना बाकी है। प्रतियोगिता के आयोजक विश्वजीत सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि शनिवार की रात को दो मुकाबले करवाए जाएंगे। इसमें एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला शानू इलेवन और शुभम इलेवन के बीच खेला जाएगा। वहीं शनिवार की रात को एक सेमीफाइनल मुकाबला रॉकी इलेवन और सलारिया इलेवन टीमों के बीच खेला जाना है। अगर मौसम ने साथ दिया तो दोनों मुकाबले शनिवार की रात को खेले जाने की संभावना है।