Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The holy Chhadi Yatra left for Mata Vaishno Devi Dham.

Kathua News: माता वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा

विज्ञापन
The holy Chhadi Yatra left for Mata Vaishno Devi Dham.
कठुआ से माता वैष्णो देवी की पवित्र छड़ी यात्रा निकालते ​शिवसेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ता। संवा
शारदीय नवरात्र पर शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से रविवार को माता वैष्णो देवी की पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान माता के जयकारों से वातावरण में भक्ति का उल्लास छा गया। जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी की अगुवाई में बैंड बाजे के साथ कठुआ शहर से निकली यात्रा में सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर माता रानी के प्रति अपनी आस्था दिखाई।
विज्ञापन

नरेंद्र तांगड़ी ने बताया कि शहर से निकाली जाने वाली यह 38वीं पवित्र छड़ी यात्रा है। उन्होंने बताया कि इस बार की यात्रा में उनके साथ करीब सात सौ के करीब श्रद्धालु शामिल हैं, जो नवरात्र के पहले दिन माता रानी के दर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि माता के भवन में माता ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसे कठुआ में स्थापित कर उसकी नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस साल बरसात में आई आपदा को देखते हुए माता रानी से प्रार्थना की जाएगी कि वह जम्मू-कश्मीर सहित पूरी मानवता को ऐसी आपदाओं से सुरक्षित रखें।
विज्ञापन


शिवसेना डोगरा फ्रंट ने सीमावर्ती गांव महाराजपुर से शुरू की यात्रा

शिवसेना डोगरा फ्रंट ने माता वैष्णो देवी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए रविवार को पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सीमावर्ती गांव महाराजपुर से शुरू हुई। संत अनुराग आनंद महाराज ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा की अगुवाई शिवसेना डोगरा फ्रंट की महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुमन लता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में 30 से अधिक बसों में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनके मन में माता वैष्णो देवी के दर्शन की असीम लालसा थी। यह शोभायात्रा महाराजपुर से प्रस्थान कर हरिया चक, बनियाडी और सांझी मोड़ जैसे प्रमुख पड़ावों से होते हुए हाईवे पर पहुंची। रास्ते भर भक्तों ने भजन और मंत्रोच्चार के साथ माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। बनियाडी पहुंचने पर स्थानीय समाजसेवी राकेश चौधरी ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भोजन के पैकेट, ताजे फल, ठंडा पानी और स्वादिष्ट हलवा श्रद्धालुओं को बांटा गया। राकेश चौधरी ने बताया कि यह उनकी ओर से माता के भक्तों के प्रति समर्पण और सेवा का एक छोटा सा प्रयास है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसमें स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल ने भी सहयोग प्रदान किया। भक्तों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था बढ़ती है बल्कि समुदाय के बीच एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलता है। हाईवे पर पहुंचने के बाद जयकारे के साथ यात्रा माता वैष्णो देवी के पवित्र धाम की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed