फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The highway from Lakhanpur to Jammu will be pothole-free before the Shri Amarnath Yatra.

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले लखनपुर से जम्मू तक गड्ढा मुक्त होगा हाईवे

विज्ञापन
The highway from Lakhanpur to Jammu will be pothole-free before the Shri Amarnath Yatra.
बरनोटी फ्लाईओवर से शुरू हुआ यातायात
विज्ञापन

हाईवे प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी ने मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले लखनपुर से जम्मू तक हाईवे को गड्ढा मुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। हाईवे के गड्ढाें को भरने के साथ ही सड़क की खराब लेयर को उखाड़कर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।
बुधवार को प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने हाईवे पर जारी निर्माण, मरम्मत, तारकोल बिछाने, रोशन करने और सुरक्षित करने के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ परियोजना निदेशक राजीव कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। हाईवे के एक और कस्बे को बाईपास करने के लिए तैयार बरनोटी फ्लाईओवर को भी बुधवार को वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे बड़े वाहनों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के बाद सर्विस लेन तैयार किए जाएंगे। इससे जाम से भी निजात मिलेगी। इसके बाद अधिकारी ने सहार खड्ड पर खडेरू पुल का निरीक्षण किया। इसके पिलर अगस्त 2025 की विनाशकारी बाढ़ में खिसक गए थे और पुल को क्षति पहुंची थी। जून में इस पुल पर भी यातायात बहाल होने जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी ने मौके पर ही काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने कहा कि दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे का काम चल रहा है। इसके अलावा, एनएच 44 पर ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए व्हीकल अंडर पास निर्माण किए गए हैं। 30 जून से पहले जहां-जहां की सड़क खराब है, उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। बताया कि काम शुरू कर दिया गया है। नई टोल इमारत और टोल बूथ से वाहन गुजर सकेंगे। बताया कि पर्यटकों की हाईवे पर सहूलियत के लिए वे साइड एमिनिटी पर भी काम चल रहा है। काजीकुंड में पूरी तरह से काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed