फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The height of the banks of the Kathua Canal will be increased and railings will be installed.

Kathua News: कठुआ नहर के किनारे की बढ़ेगी ऊंचाई, लगेगी रेलिंग

विज्ञापन
The height of the banks of the Kathua Canal will be increased and railings will be installed.
कठुआ नहर
शहर के बीचोंबीच स्थित कठुआ नहर के किनारे की ऊंचाई बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। लगभग 550 मीटर तक नहर के दाहिनी तरफ (शिवानगर की ओर) न केवल ऊंचाई बढ़ाई जाएगी, बल्कि रेलिंग के साथ सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। ये कार्य विधायक निधि के 22 लाख 49 हजार रुपये से कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस कार्य को अगले छह महीनों के भीतर पूरा करने की योजना है। यह निर्माण कार्य टांगरी पैलेस से लेकर नहर के ऊपर बने पुल तक करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि नहर के किनारे इस मार्ग पर आधा दर्जन सरकारी दफ्तर स्थित हैं। इसमें जिला रोजगार एवं परामर्श प्रकोष्ठ, जिला सूचना विभाग, राजस्व विभाग के सहायक रजिस्ट्रार अधिकारी का दफ्तर, पटवारखाना, रिकार्ड रूम के अलावा शिवानगर कॉलोनी भी है। इस मार्ग पर कई बार वाहन चालक नियंत्रण खो देने से दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है। स्थानीय लोग नहर के किनारे को ऊंचा करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे है। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहर के किनारे ऊंचे हो जाने से न केवल जल निकासी ठीक होगी बल्कि इससे लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा संबंधित विभाग की ओर से भविष्य में नहर के किनारे पौधे लगाकर इसे पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है ताकि शहर का सौंदर्य बढ़ सके।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से नहर के किनारे को ऊंचा कराकर उस पर रेलिंग लगाई जाएगी। इसके लिए विधायक विकास निधि से धन जारी करने का आश्वासन दिया गया है। इसके चलते ही विभाग ने इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले वर्ष नहर में पानी छोड़े जाने से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। - संजय नागपाल, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed