फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The fair in Sarthal begins today, the committee deliberates on the preparations

Kathua News: सरथल में मेला आज से, कमेटी ने तैयारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
The fair in Sarthal begins today, the committee deliberates on the preparations
-पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दूसरे दिन दंगल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। दशकों पुरानी परंपरा को जीवंत बनाए रखते हुए सरथल दंगल मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मेला 20 सितंबर से शुरू होगा। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए कलाकार कला का प्रदर्शन करेंगे। 21 सितंबर को दंगल मुकाबले होंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, पार्किंग की सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह सुनिश्चित किया गया कि मेले में आने वाले हजारों दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का आह्वान भी किया गया ताकि आयोजन हर दृष्टि से सफल हो।
विज्ञापन

बताया गया कि सरथल दंगल मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गुज्जर-बकरवाल, गद्दी समुदाय और स्थानीय लोगों की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह मेला वर्षों से सामाजिक समरसता और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का माध्यम रहा है। आमतौर पर यह मेला हर वर्ष 5 और 6 सितंबर को आयोजित होता है लेकिन इस बार देरी से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed