फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The employees raised the demand for permanent

कर्मचारियों ने की स्थायी करने की मांग उठाई

विज्ञापन
The employees raised the demand for permanent
बिलावर। जनशक्ति विभाग के स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्थायी करने की मांग उठाई। जल शक्ति विभाग बिलावर के स्थायी कर्मचारियों के प्रधान धारा नाथ ने जल शक्ति विभाग में सेवाएं देने वाले अस्थायी कर्मियों को जल्द से जल्द स्थायी करने की मांग की। जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई कार्यालय में सोमवार को सभी कर्मचारियों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन

इस मौके पर अस्थायी कर्मियों के प्रधान बीरबल जलमेरिया ने कहा कि पिछले 3 दशकों से विभाग में बतौर अस्थायी कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, कई बार सरकार के आगे मांग कर चुके हैं कि उन्हें स्थायी किया जाए। महंगाई के दौर में वे किस प्रकार अपना और अपने परिवारों का गुजारा करते हैं, यह वही जानते हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह ने कहा के पिछले 60 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान भी उन्हें नहीं किया गया है, जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हो गए हैं। इस अवसर पर कई अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए और कहा कि पिछले 3 वर्षों से वह अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार को अवगत करवा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि अस्थायी कर्मियों के लिए भर्ती नीति भी आज तक नहीं बनाई गई । कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द उन्हें स्थायी करने के लिए भर्ती नीति बनाई जाए और पिछले 60 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान भी किया जाए। अस्थायी कर्मियों ने इस संबंध में प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से संज्ञान लेने की मांग की है। इस मौके पर कमलेश कुमार, परसोत्तम कुमार, विक्रम, रिंकू, अल्ताफ हुसैन, चरणजीत, त्रिलोक सिंह, राजेंद्र कुमार, धनतर सिंह, सुरजीत सिंह, प्रेम सिंह आदि कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed