फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The effigies of Ravana, Meghnath and Kumbhakarna will be burnt at 5.45 pm

रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का शाम 5.45 पर होगा दहन

विज्ञापन
The effigies of Ravana, Meghnath and Kumbhakarna will be burnt at 5.45 pm
कठुआ। गत वर्ष से शुरू हुई वैश्विक महामारी कोरोना के कारण प्रभावित धार्मिक आयोजन करीब दो साल का अंतराल बीत जाने के बाद भी इसके प्रभाव से बच नही पाए हैं। शुक्रवार को अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी भी जिले में कोरोना के चलते कई बंदिशों के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल मेले और रावण दहन के कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से दी गई मंजूरी के बाद यहां रामलीला कमेटी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण को भी आयोजकों में चिंता देखी जा रही है। श्री राम नाटक सभा के प्रधान देवेंद्र सिंह अंदोत्रा ने बताया कि विजयादशमी पर होने वाले कार्यक्रम के समय में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नही करते हुए कमेटी की ओर से रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन पूर्व की परंपरा के अनुसार शाम 5 बजकर 45 मिनट पर ही किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या पर भी कोई नियंत्रण नही रखा गया है, लेकिन इसमें शामिल होने वालों को मास्क प्रयोग अनिवार्य रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं बसोहली में होने वाली रामलीला के बारे में रामलीला क्लब के प्रधान चंद्रशेखर बसोत्रा ने बताया कि हालांकि संस्कार सूर्य ढलने से पूर्व नही किया जाता है लेकिन बसोहली में पुतले देर रात को जलाए जाते हैं। दिन में सूर्य ढलने से पहले रीति रिवाज के साथ उसे निभाते हुए एक छोटा सा पुतला बनाकर जलाकर संस्कार की रस्म अदा कर दी जाती है। रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले देर रात जलाए जाएंगे। उन्होंने कोरोना के बचाव के लिए लोगों को खुद जागरूक रहने की अपील की है। जबकि बिलावर में दशहरे पर शंकर रामलीला क्लब में पुतलों का दहन किया जाता था। लेकिन इस वर्ष रामलीला का मंचन नहीं हुआ। इसलिए दशहरा भी नहीं मनाया जाएगा। वहीं इस बारे में डीसी राहुल यादव का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार ही जिला में रामलीला व विजयादशमी के पर्व की इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए सरकार और प्रशासन ने काफी कुछ जानकारी लोगों को दी है। ऐसे में लोगों को कोरोना से खुद ही बचना होगा। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि भीड़ वाले स्थान पर बच्चों और बुजुर्गों को जाने से बचना होगा। प्रशासन ने आयोजन स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed