फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The devotees of the first group were overjoyed after having the darshan of Baba Barfani

Kathua News: बाबा बर्फानी के दर्शन कर पहले जत्थे के भक्त गदगद

Fri, 04 Jul 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 04 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The devotees of the first group were overjoyed after having the darshan of Baba Barfani
बोले- पवित्र गुफा में बाबा भव्य रूप में विराजमान, आलौकिक यात्रा का साल भर से कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। देश भर से उत्साह के साथ आए भक्तों में भोले बाबा के प्रथम दर्शन की आस रही। पहले जत्थे ने वीरवार को पवित्र गुफा में दर्शन किए। बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन का अनुभव करने वाले भक्तों ने बताया कि पवित्र गुफा में भोले बाबा भव्य रूप में विराजमान हैं। उन्हें भोले बाबा से मिलने का साल भर से इंतजार था। तीन महीने से तैयारी चल रही थी और अब जब दर्शन हुए हैं तो उनसे मिलकर सब मिल गया है।

कठुआ जिले के हीरानगर से पहले जत्थे में गए भक्तों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि यह आलौकिक यात्रा है। 19वीं यात्रा पूरी करने वाले भक्त अरुण बाली ने बताया कि साल भर उन्हें इस क्षण का इंतजार रहता है। बताया कि एक-एक दिन बस यह सोचते निकलता है कि अगली बार बाबा के दर्शन करने का कब मौका मिलेगा। वो खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि प्रथम दर्शन करने वाले भक्तों में शामिल रहे। वहीं चौथी बार यात्रा पर गए बलजीत सिंह, गौरव शर्मा और अरुण शर्मा ने बताया कि भोलेनाथ की नगरी में सबके कष्ट मिट जाते हैं। देश के कोने-कोने से भक्त पहुंचते हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर यात्रा शुरू की और अब थमने का मन ही नहीं करता। यात्रा की घोषणा होते ही ऐसा प्रतीत होता है कि भोले बाबा का बुलावा आ गया है।
विज्ञापन

यात्रा के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था के उचित इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। हालांकि पवित्र गुफा के आसपास बर्फ न मिलने से वे निराश भी दिखे। उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा के पास तक वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बताया कि इस बार बीते वर्षों के मुकाबले पवित्र गुफा के आसपास भी ज्यादा सर्द मौसम नहीं है जैसा की आमतौर पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed