फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The confluence of faith and harmony at Narsingh Dev Temple

Kathua News: नरसिंह देव मंदिर में श्रद्धा व सद्भाव का संगम

विज्ञापन
The confluence of faith and harmony at Narsingh Dev Temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के निकटवर्ती गांव खोख्याल स्थित नरसिंह देव मंदिर में रविवार को प्रथम स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और सद्भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान भगवान नरसिंह की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह मंदिर में विराजमान भगवान नरसिंह का विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई और संतों की ओर से भगवान की महाआरती की गई।
विज्ञापन

आरती के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए, जहां दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज शर्मा ने बताया कि गत वर्ष नरसिंह देव जयंती के अवसर पर इस मंदिर में भगवान नरसिंह की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इस वर्ष उसी दिन गांव में शोक होने के कारण अब यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed