{"_id":"68a7799cc63708cbc4046143","slug":"the-condition-of-roads-in-gmcs-associated-hospital-will-improve-with-rs-75-lakh-kathua-news-c-201-1-knt1009-123261-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पताल में 75 लाख से सुधरेगी सड़कों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पताल में 75 लाख से सुधरेगी सड़कों की दशा
Fri, 22 Aug 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल के भीतर खस्ताहाल सड़कों की दशा जल्द सुधरने जा रही है। खस्ताहाल सड़कों को सुधारने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इसके लिए संबंधित विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसोसिएटेड अस्पताल की सड़कों के मरम्मत कार्य और तारकोल बिछाने के लिए सरकार ने यूटी कैपेक्स बजट के तहत कुल 75 लाख 16 हजार की राशि जारी कर दी है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जैसी ही बरसात का मौसम खत्म होने के बाद तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी खोल दी है। दरअसल, जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पताल के पीछे पिछले कई सालों से लगातार हो रहे निर्माण कार्य के चलते और भारी भरकम निर्माण सामग्री लेकर आने वाले वाहनों के कारण अस्पताल की ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। वर्तमान में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए बनाएंगे आवासीय क्वार्टर सहित अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक के अलावा अस्पताल में बनाई गई नयी पार्किंग एरिया की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। इसके चलते न केवल डॉक्टरों को, बल्कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल के भीतर ज्यादातर निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इसके चलते जहां हर विभाग की इमारत सहित आवासीय क्वार्टर के अलावा अन्य इमारतों को लगनी वाली सड़कों की दशा को सुधारा जाएगा।
जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पताल की सभी सड़कों के मरम्मत कार्यों सहित तारकोल बिछाने के लिए टेंडर खोल दिया गया है। जैसे ही बरसाते कम होगी सभी सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
-मुकेश कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग।