{"_id":"6813d981016b9bba2a01f84a","slug":"the-bright-students-of-the-district-also-dominated-the-10th-board-results-kathua-news-c-201-1-knt1008-119776-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ग्रेड्स का कमाल, सफलता पर होनहारों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ग्रेड्स का कमाल, सफलता पर होनहारों ने मचाया धमाल
Fri, 02 May 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 02 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
शहर के लिटिल एंजल्स स्कूल के विद्यार्थी 10वीं के वार्षिक परिणामों में अपनी उत्कृष्टता का जश्न
- फोटो : kathua
जिलेभर के स्कूलों में मनाया गया जश्न, बधाई देने वालों का भी लगा तांता
कोई डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है इंजीनियर, सिविल सेवाओं में भी रुझान, पहले देंगे पढ़ाई पर ध्यान
कठुआ। 10वीं कक्षा के वार्षिक परिणामों में जिले में होनहारों का जलवा देखने को मिला। देर रात परिणाम घोषित होने के साथ ही बच्चों की नींद भी उड़ गई। हर कोई परिणाम जानने को उत्सुक दिखा। सवेरा हुआ तो जश्न मनाने और बधाई देने वालों का भी तांता लग गया।
उत्कृष्टता का जश्न मना रहे छात्रों ने सपनों को भी साझा किया। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनना चाहता है। कुछ सिविल सेवाओं का रुझान लिए आगे बढ़ रहे हैं। ज्यादातर विद्यार्थियों ने साफ किया मंजिल के अगले पड़ाव में 12वीं की परीक्षा है। ऐसे में अब अलग दो साल जी जान से मेहनत करेंगे और सपनों को साकार करेंगे।
शहर के लिटिल एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जश्न का माहौल देखा गया। ढोल की थाप पर छात्र-छात्राएं खूब झूमे। 10वीं के परिणामों में बेहतरीन अंकों के साथ पास हुए विद्यार्थियाें ने शिक्षकों के साथ ताल से ताल मिलाई और मुंह भी मीठा करवाया। स्कूल चेयरपर्सन रजनी खुल्लर और प्रधानाचार्य लावन्य खुल्लर ने बताया कि 37 छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की है। स्कूल की निष्ठा महाजन ने 96.8, आरुषि अंदोत्रा ने 95.8, परमजीत सिंह 95.2, स्मार्टी मेहरा ने 95, निकिता भगत ने 92.6, सिमरन तडवाल ने 92.6, रिधिमा शर्मा ने 92, चाहत शर्मा ने 91.4, वर्षा खजूरिया ने 91.4, सिमरन वर्मा ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों ने सपनों और लक्ष्य को भी साझा करते हुए खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरएस जागृति निकेतन में मनाया जश्न, 100 फीसदी रहा परिणाम
शहर के आरएस जागृति निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में विद्यार्थियों के बेहतरीन नतीजों का जश्न मनाया गया। 33 डिस्टिंक्शन के साथ स्कूल का 100 फीसदी परिणाम रहा है। स्कूल के निदेशक प्रधानाचार्य रवि शंकर रैना ने बताया कि दसवीं और बारहवीं के बेहतरीन परिणामों में स्कूल के बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है। 55 साल से स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश में नाम बुलंद किया है। सृष्टि अंदोत्रा ने 96.4, जॉर्डन जोहन ने 95.4, लक्ष्य वर्मा ने 93.2, रितिका मनहोत्रा ने 93, सुहानी जराल ने 92.6 प्रतिशत, गौरव बसोत्रा 91.2, आदित्य वर्मा ने 91, रीतिका भगत ने 89.2, शुभम प्रसाद ने 89.2, दिनाक्षी शर्मा ने 87.4, अक्षरा देवी ने 87.4 अंक हासिल किए हैं। उधर, स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने भी बच्चों का मुंह मीठ करवाया।
.................
स्नेह ने हासिल किए 98 प्रतिशत, मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम मुश्किल नहीं
आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल की स्नेह पंगोत्रा ने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम मुश्किल नहीं है। स्नेह ने कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपना में जान होती है। बताया कि फिलहाल उनका लक्ष्य अच्छे अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण करना है और इसके बाद अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगी। स्नेह ने दसवीं कक्षा के परिणाम में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने होनहार बच्चों को मिठाई खिलाई और प्रोत्साहित किया। बताया कि स्कूल के कुल 67 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 12 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 41 छात्रों को डिस्टिंक्शन मिली। इनमें स्नेह पांगोत्रा 98, श्रुति शर्मा 97.8, रितिका देवी 97.6, अक्षिता राजपूत 96, अर्पणा 95.4, अक्षरा 94.8, देवेश कुमार तिवारी 94.2, अनिकेत, 93.4, कृतिका 92, रिषभ सिंह 91.4, अंश 92, दिया काटल ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
................
चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं सुषांत और एआई में भविष्य तलाश रहे रेहान
शहर के एमएचएस डीएवी स्कूल के सुषांत और रेहान भोला ने दसवीं के परिणामों में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सुषांत जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं तो वहीं सुषांत नए युग की नई चुनौतियों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्कृष्टता चाहते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष ने बताया कि स्कूल के मोहित शर्मा ने 97, वंश गुप्ता ने 97 अंकों के साथ दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण की है। 90 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले छात्रों ने 12वीं कक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए मेहनत शुरू कर दी है। उधर, स्कूल में आयोजित जश्न के बीच 12वीं के वार्षिक परिणामों में विज्ञान संकाय से 93 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले वंश अंदोत्रा के साथ-साथ वाणिज्य संकाय से उत्कर्ष गुप्ता ने 92, ध्रुव गुप्ता 91 और कला संकाय से अलीशा देवी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ नाम रोशन किया है।
..................
इंजीनियर बनना चाहता है नमन, माता-पिता के सपनों को साकार करने का है सपना
दसवीं के वार्षिक परिणामों में शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी नमन के घर भी बधाई देने के लिए रिश्तेदार पहुंचना शुरू हो गए। माता-पिता ने नमन का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। नमन के पिता राजन गुप्ता ने बताया कि उसने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण की है। नमन का सपना इंजीनियर बनने का है। नमन ने बताया कि नॉन मेडिकल स्ट्रीम में पढ़ाई कर वो अपने माता पिता के सपनों को भी साकार करना चाहता है। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई से दसवीं में यह अंक हासिल किए हैं और प्रयास रहेगा कि 12वीं में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े।