{"_id":"67df12192bed78efd30f6260","slug":"the-army-handed-over-the-fugitive-to-the-police-kathua-news-c-201-1-knt1006-118514-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेना ने भगोड़े को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेना ने भगोड़े को किया पुलिस के हवाले
Sun, 23 Mar 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। सेना की 158 टीए बटालियन ने एक भगोडे़ आरोपी को दबोच कर उसे पुलिस के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अब्दुल राशिद उर्फ मियां पुत्र फिरोज़ दीन, निवासी गांव रख सरकार पलाही, हीरानगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 158 टीए बटालियन की टीम ने आरोपी को चकड़ा पुल के पास पकड़ा। जिसे पूछताछ के बाद हीरानगर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। व्यक्ति आदतन अपराधी है, जो विभिन्न मवेशी और ड्रग्स तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहा है। हीरानगर और बिलावर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। इसके अलावा, वह पहले से रामकोट पुलिस चौकी का भगोड़ा भी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद