फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The aim of education is to lead life towards higher ideals: Adhokshajananda

शिक्षा का उद्देश्य जीवन को उच्च आदर्शों की ओर ले जाना है: अधोक्षजानंद

विज्ञापन
The aim of education is to lead life towards higher ideals: Adhokshajananda
कठुआ। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं बल्कि जीवन को उच्च आदर्शों की दिशा में ले जाना है। प्रबंधन समिति विद्यार्थियों को हर वर्ष किसी तीर्थस्थल का दर्शन कराए ताकि उनमें भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभाव की गहरी जड़ें विकसित हों।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने चूड़ामणि संस्कृत संस्थान विश्वस्थली बसोहली में कही। अपने उपदेश में शंकराचार्य अधोक्षजानंद ने विद्यार्थियों को सत्य, सेवा और संस्कार की शक्ति का स्मरण कराया।
विज्ञापन




इस प्रेरणादायी संदेश से विद्यार्थियों और गुरुकुल परिवार में नई चेतना और उत्साह का संचार हुआ। समापन पर गुरुकुल की ओर से शंकराचार्य महाराज जी को अभिनंदन-पत्र अर्पित किया गया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने उनके आशीर्वचन सुने और गुरुकुल परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई जिसने वातावरण को पवित्र बना दिया। इसके बाद भक्तिगीत और भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य न्यासी शक्ति कुमार पाठक ने परंपरागत गुरुपूजा संपन्न कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जगद्गुरु का आगमन गुरुकुल के लिए गौरव का पर्व है। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने भी शंकराचार्य महाराज जी का विधिवत गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




समारोह का संचालन प्राचार्य डॉ. सौम्य रंजन मोहापात्र ने किया। उप-प्राचार्य आचार्य शशिनाथ उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर नगर के श्रद्धालु, गुरुकुल परिवार, प्रबंधन समिति और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed