फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The administration freed 13 kanal of government land from encroachment.

Kathua News: प्रशासन ने 13 कनाल सरकारी भूमि को कराया कब्जामुक्त

विज्ञापन
The administration freed 13 kanal of government land from encroachment.
मढ़ीन क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया। पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने 13 कनाल सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान टीम ने भूमि की घेराबंदी के लिए लगाई गई फेंसिंग को तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले बढ़ गए थे। इसे लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित थे और लगातार विरोध-प्रदर्शन कर मामले को उठा रहे थे। सोमवार को लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सरकारी जमीन खाली करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और करीब 13 कनाल सरकारी भूमि पर लगाई गई फेंसिंग को तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम ने यहां सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से काबिज लोगों को कब्जा हटाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अगर लोग खुद कब्जे को नहीं हटाएंगे तो मजबूरन प्रशासन को अपनी तरफ से कार्रवाई करनी पड़ेगी। कोई आगे नहीं आया तो राजस्व टीम ने फेंसिंग को तोड़ दिया। साथ ही कड़ी हिदायत दी कि दोबारा कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मढ़ीन क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने 13 कनाल भूमि को खाली कराया है। आरोपियों को कड़ी हिदायत दी गई है कि वह दोबारा भूमि पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। जांच और कार्रवाई की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। - फुलेल सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed