{"_id":"680fdb119a0471588a09d6f9","slug":"terrorist-violence-has-been-continuing-in-jammu-division-for-one-year-kathua-news-c-10-agr1006-600353-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जम्मू संभाग में पिछले एक साल से जारी है आतंकी हिंसा का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जम्मू संभाग में पिछले एक साल से जारी है आतंकी हिंसा का दौर
Tue, 29 Apr 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
370 हटने के बाद अप्रैल 2024 से शुरू हुआ वारदातों का सिलसिला अब तक नहीं थमा
कठुआ । अनुच्छेद 370 हटने के बाद शांति की ओर बढ़ते जम्मू-कश्मीर पर आतंकवाद ने फिर से ग्रहण लगा दिया है। पिछले साल 28 अप्रैल को कठुआ और सांबा की अंतरराष्ट्रीय सीमा से बड़े पैमाने पर घुसपैठ के बाद आतंकियों ने बसंतगढ़ के चोचरू गला में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। यह वह क्षेत्र था जहां से आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका था।
आतंकियों ने न सिर्फ घुसपैठ के पुराने रास्तों को फिर से सक्रिय किया, बल्कि इन इलाकों में अपने ठिकाने भी बना लिए। घने जंगलों और प्राकृतिक गुफाओं का फायदा उठाकर वे लगातार स्थानीय लोगों को दिखाई देते रहे। सेना की तैनाती कम होने का फायदा उठाते हुए उन्होंने ओवरग्राउंड वर्कर्स की मदद से अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
अप्रैल तक किश्तवाड़ से लेकर डोडा और उधमपुर के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बड़ी संख्या में आतंकी पहुंच चुके थे। जून में सेना ने पहाड़ों पर तैनाती शुरू की, लेकिन जुलाई में बदनोता हमले ने साफ कर दिया कि बड़ी संख्या में आतंकी भारतीय भूमि में घुस चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किए हैं। कठुआ, डोडा, उधमपुर, पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ के जंगलों में चल रहे अभियानों में आतंकियों और उनके सहयोगियों का सफाया किया जा रहा है।
पिछले एक साल के प्रमुख आतंकी हमले
28 अप्रैल 2024: चोचरू गला, बसंतगढ़ में वीडीजी सदस्य की हत्या
9 जून 2024: शिव खौड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला, 9 मरे, 33 घायल
11-12 जून 2024: हीरानगर के सैडा सोहल में दो आतंकी ढेर, एक सीआरपीएफ जवान शहीद
26 जून 2024: डोडा के गंदोह में तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल
8 जुलाई 2024: बदनोता में सेना के काफिले पर हमला, 5 जवान शहीद
13 अगस्त 2024: डोडा के अस्सर में नागरिक मान सिंह की हत्या
11 सितंबर 2024: ऑपरेशन खांदरा, बसंतगढ़ में दो आतंकी ढेर
16 फरवरी 2025: बिलावर के बाथरी में दो नागरिकों की हत्या
5 मार्च 2025: बिलावर के मलाड में शादी समारोह में जा रहे तीन लोगों की हत्या
27 मार्च 2025: अंबे नाल में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, चार जवान शहीद
23 अप्रैल 2025: बसंतगढ़-उधमपुर में पैरा कमांडो शहीद