फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   terrorist problem

लश्कर कमांडर समेत 50 आतंकियों को घुसपैठ कराने की ताक में पाकिस्तानी सेना

विज्ञापन
terrorist problem
पुंछ। सेना की सतर्कता के चलते बार-बार घुसपैठ कराने में नाकामी झेल रहा पाकिस्तान अब लश्कर-ए-ताइबा के नवनियुक्त डिवीजनल कमांडर समेत 50 आतंकियों को सीमा पार धके लने की साजिश रच रहा है। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को दे रखी है। सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-ताइबा ने इस बार भी कश्मीर में पाकिस्तानी मूल के आतंकी को ही नया डिवीजनल कमांडर नियुक्त किया है। उसका मकसद कश्मीर में लश्कर को फिर से खड़ा करना है। बता दें, लश्कर किसी भी स्थानिय कश्मीरी को कश्मीर में संगठन का शीर्ष कमांडर नहीं बनाना चाहती है।
विज्ञापन

मारे गए आतंकियों से चिकन कीमा, चिकन कढ़ाई और नकदी मिली
वहीं एलओसी में ढेर किए गए 13 आतंकियों के शवों को सेना ने अपने कब्जे में लेने का प्रयास शुरू कर दिया है। नौशेरा में मारे गए आतंकियों से 17 हजार रुपये नकद, कपड़े, पठानी सूट, नशे के इंजेक्शन व दवाइयां, एंटीबायोटिक क्त्रस्ीम, वियाग्रा की टेबलेट, नमकीन, बिस्किट, पराठा, तला बादाम, खजूर, ग्लूकोज पावडर, किशमिश, टॉफी, चिकन आलू कीमा, चिकन कढ़ाई, दाल फ्राई, रसगुल्ला, सेब जूस, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स, टोमैटो केचअप आदि भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एलओसी पर बढ़ाई सतर्कता
इस घटनाओं के बाद पूरी एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। गश्त तेज करने के साथ ही अग्रिम चौकियों पर जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। सीमा पार की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी-नालों से घुसपैठ की ताक में
सांबा। सूत्रों के अनुसार ऐसे इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने वाले नदी नालों से आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। इन क्षेत्रों में हमेशा ही घुसपैठ की आशंका बनी रहती है।
एलओसी और आईबी से सटे इलाकों में तलाशी अभियान
पुंछ/हीरानगर। सुरक्षाबलों ने जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा के आसपास सोमवार को करीब आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। सलवा, छजला, भाटीधार, मनकोट आदि में देर शाम तक जारी इस अभियान में सुरक्षाबलों ने रिहायशी इलाके और जंगल भी खंगाले। ये अभियान कई दिन से नियंत्रण रेखा पर हो रही गोलाबारी और तीन दिन से खराब चल रहे मौसम में आतंकियों के घुसपैठ करने की आशंका को देखते हुए चलाया गया ताकि इस बात को सुनिश्चित बनाया जा सके कि कहीं कोई आतंकी घुसपैठ कर इस पार तो आने में सफल नहीं रहा है। वहीं हीरानगर सेक्टर में भी सोमवार सुबह पुलिस, एसओजी, बीएसएफ, सीआरपीएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के आसपास के इलाकों में संयुक्त तौर पर रूटीन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई सीमांत इलाकों को खंगाला गया।

पाकिस्तान ने आईबी पर रात भर दागे गोले
बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घंटों गोलाबारी की। रविवार रात पाकिस्तान के 25 चिनाब रेंजर्स ने पौने बारह बजे करोल पंगा पोस्ट से सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तान ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर करीब 140 राउंड फायर किए। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सोमवार सुबह पुलिस, एसओजी, बीएसएफ, सीआरपीएफ ने संयुक्त तौर पर रूटीन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई सीमांत इलाकों को खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed