{"_id":"6765be0c27e6d88138060b34","slug":"terror-of-leopard-in-ramkot-and-makwal-village-kathua-news-c-201-1-knt1008-115906-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामकोट में तेंदुए का खौफ, पशुओं को बना रहा शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामकोट में तेंदुए का खौफ, पशुओं को बना रहा शिकार
विज्ञापन
रामकोट में वन्य जीव विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों को तेंदुए से बचाव के लिए पटाखे वितरित करते
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। कस्बे के वार्ड आठ कोड़ीथीयाल में वीरवार रात तेंदुआ दिखने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पशुपालकों ने बताया कि आए दिन तेंदुआ इलाके में घूमता नजर आ रहा है और रात के अंधेरे में पशुओं पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहा है।
वन्य जीव विभाग के नगरोटा गुजरु कंट्रोल रूम के अंतर्गत आते इलाके गढ़ मोड़ा रजुआ में कुलदीप कुमार के पालतू कुत्ते और एक भेड़ को तेंदुए ने शुक्रवार रात अपना शिकार बनाया। गढ़ मोड़ा लाह के बशीर अहमद ने बताया कि दो दिन पूर्व तेंदुए ने उनकी पशुशाला में बंधी भेड़ को मौत के घाट उतार दिया था। पंचायत उच्चा पिंड के भढू इलाके के चगर सिंह ने भी इलाके में तेंदुए के दिखने के संबंध में विभाग को शिकायत की है।
बताया कि तेंदुए के डर से बच्चों को स्कूल के लिए अकेले भी नहीं भेज सकते। रामकोट के पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने वन्य जीव विभाग से कड़े कदम उठाने की मांग की है। जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए संबंधित विभाग रामकोट के कोड़ीथीयाल में पिंजरे लगाए जाएं। वहीं, मकवाल में भी तेंदुआ कई बार लोगों को रात के समय दिखा है। लोग डर के साये में आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर वन्य जीव विभाग की टीम वन्य जीव जिला अधिकारी यूहैब चौधरी के दिशा-निर्देश पर रामकोट और मकवाल गांवों में पहुंची। कर्मचारी रत्नचंद और उनकी टीम ने स्थानीय पशुपालकों को तेंदुए के हमले के बचाव के लिए पटाखे वितरित और पत्रिकाएं वितरित कर जरूरी एहतियात बरतने को कहा। कहा कि बहुत जरूरी हो तो ही जंगल की तरफ जाएं, वे भी समूह में जाएं। तेंदुए की आहट लगने पर गोला पटाखा दाग कर उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जाए।