{"_id":"38344574e5166c8a2cbd3a0cdb5e9bc6","slug":"temporary-workers-should-be-regular-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करे सरकार
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व धर्म सेवा समिति ने केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए एसपीओ को नियमित न किए जाने पर रोष जताया। समिति ने भाजपा की केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कठुआ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राबिन शर्मा ने कहा कि भाजपा ने आम लोगों के साथ तो विश्वासघात किया ही है।
अस्थायी कर्मचारियों की आस भी टूटती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि एसपीओ और बीडीसी सदस्यों को लेकर सरकार की चुप्पी से साफ होता है कि सत्ता में आने के बाद उन्हें आम आदमी की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में काम कर रहे इन कर्मचारियों को आस थी कि उन्हें नियमित किए जाने के साथ ही उनकी सुनवाई होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि एसपीओ के वेतन बढ़ोत्तरी की कई बार घोषणा केंद्र सरकार ने की है, लेकिन घोषणाओं पर अमल नहीं हो पाया है। एसपीओ आज भी वेतन बढ़ोत्तरी के अलावा नियमितीकरण के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि जल्द सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की तो समिति सदस्य आंदोलन के लिए मजबूर हो जांएगे। बैठक में प्रणव शर्मा, अर्जन कुमार, अंकुश जसरोटिया आदि शामिल रहे।