फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Temporary workers on strike, pump stations in rural areas locked

Kathua News: अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर, ग्रामीण इलाकों के पंप स्टेशनों पर लटके ताले

Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Temporary workers on strike, pump stations in rural areas locked
जम्मू की तरफ कूच करते जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी। संवाद - फोटो : kathua
नियमित किए जाने की मांग को लेकर अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन

कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। शुक्रवार को हालात को देखते हुए विभाग के स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती देखने को मिली, जहां से संगीनों के साए में पानी की सप्लाई हुई है। मगर शहर से साथ लगने वाले कई पंप स्टेशनों पर ताले लटकते दिखे।
पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले शुरू हुई अस्थायी कर्मियों की हड़ताल के बाद शहर के पंप स्टेशनों की सुरक्षा के साथ वहां नियमित कर्मचारियों की तैनाती कर पानी की सप्लाई को जारी रखने का विभाग ने दावा किया था। मगर ग्रामीण इलाकों में ऐसी कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली है। इस कारण कई पंप स्टेशनों पर ताला लगा दिखाई दिया। ऐसे में इन पंप स्टेशनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि पहला दिन होने के कारण हालांकि उन्हें परेशानी नहीं हुई है, लेकिन हड़ताल अगर लंबी होती है जो उनकी परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान गगनदीप सिंह का कहना है कि अस्थायी कर्मचारियों को मिलने वाले न तो वेतन में बढ़ोत्तरी की गई और न ही उन्हें नियमित करने के लिए कोई रोडमैप तैयार किया गया है। सरकार अगर समस्या का समाधान करना चाहती है तो उसे अस्थायी कर्मचारियों की मांग को पूरा करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के बावजूद लोगों को पानी की सप्लाई नियमित कर्मचारियों के माध्यम से दी जा रही है। इसके लिए विभाग के कर्मचारी डबल शिफ्ट में सेवाएं दे रहे हैं।
-हिमांशु वर्मा, एईई
जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed