फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Temporary employees of Jal Shakti Department demonstrated

जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Temporary employees of Jal Shakti Department demonstrated
अपनी लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग को लेकर कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्? - फोटो : KATHUA
कठुआ। पिछले 60 महीने से बकाया चल रहे वेतन को जारी किए जाने के साथ-साथ अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। वीरवार को अस्थाई कर्मचारियों ने विभाग के कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से उनकी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार अस्थाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल नहीं करती है, तो पूरे जम्मू कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे 60 हजार अस्थाई कर्मचारी आगामी 24 फरवरी से अपनी 3 दिन की हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता शिव नारायण सिंह ने कहा कि विभाग में वर्षों से सेवा दे रहे अस्थाई कर्मचारियों की सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार उनकी सुध लेगी, लेकिन अभी तक विभाग के इन हजारों कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। विभाग में सेवा दे रहे अस्थाई कर्मचारियों को 60 महीने से ज्यादा का वेतन नहीं दिया गया है और न ही केंद्र शासित प्रदेश के अधीन आने के बाद उन्हें सरकार के मिनिमम वेजेस एक्ट का कोई लाभ दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की इन दोनों ही मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के साथ-साथ सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी इन मांगों पर गौर नहीं करती है, तो पूरे जम्मू कश्मीर के अस्थाई कर्मचारी इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में जितेंद्र शर्मा, पूर्ण चंद, वीरेंद्र सिंह, बलबीर कुमार, बिट्टू कुमार आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed