{"_id":"67af999c56e656f2e30deeaa","slug":"tehsildar-and-officials-of-water-supply-department-reach-village-koti-kathua-news-c-201-1-knt1006-117411-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तहसीलदार ने दिया पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तहसीलदार ने दिया पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाने का आश्वासन
विज्ञापन
तहसीलदार और जल शक्ति विभाग के अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करते हुए। संवाद
बिलावर। मिडिल स्कूल कोटी के विद्यार्थियों की ओर से वीरवार को प्रदर्शन किए के बाद शुक्रवार को तहसीलदार और जल शक्ति विभाग के अधिकारी कोटी गांव पहुंचे और लोगों को जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाने का आश्वासन दिया।
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पेयजल समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। जल शक्ति विभाग के एईई सुरेंद्र सिंह संब्याल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत तीन माह के भीतर इलाके के लोगों को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। बताया कि इस वर्ष सर्दियों में बहुत कम बारिश होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। प्राकृतिक जल स्रोत में पानी की कमी के कारण ही यह समस्या आ रही है जिसका समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोटी इलाके के लोगों को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए जल्द रोस्टर बनाया जाएगा ताकि हर तीसरे व चौथे दिन लोगों को पानी मिल सके। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजीव रियोथिया, स्थानीय लोग और कोटी गांव के विद्यार्थी भी मौजूद रहे। संवाद