फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   T-20 cricket match today

टी-20 क्रिकेट का महामुकाबला आज

Sat, 02 Jan 2016 02:00 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
T-20 cricket match today

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को पुलिस मार्टीयर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का महामुकाबला खेला जाएगा। अक्षय स्टार कोहली क्रिकेट क्लब कठुआ जहां पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने में सफल हुआ है, तो साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर इससे पूर्व विजेता होने का गर्व प्राप्त कर चुका है।

विज्ञापन


ऐसे में स्थानीय टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए दर्शकों के हुजुम की संभावना है। फाइनल मैच के लिए डीजीपी के राजिंद्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। शहीद वेलफेयर कमेटी के प्रधान रविंद्र सलाथिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का रोमांच तो पूरे देश में फैल चुका है।
विज्ञापन


बतातें चलें कि अक्षय स्टार कोहली क्रिकेट क्लब की ओर से आईपीएल खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को फाइनल में पहुंचाया है। मनविंद्र बिस्ला, सचिन राणा जैसे आईपीएल और रणजी टीम के खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा होंगे। तो वहीं साबी क्रिकेट क्लब के पास भी धुरंधरों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास फाइनल मैच खेलने का अनुभव तो है ही साथ ही तीन बार सेमीफाइनल तक साबी क्रिकेट क्लब लगगातार पहुंचा है। ऐसे में बड़े मैच में किस प्रकार बाजी अपने नाम की जाती है साबी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी अच्छे से जानते हैं। वहीं दर्शकों की संख्या भी मैदान में खिलाड़ियों को हौंसला देती है।

ऐसे में स्थानीय टीम होने का लाभ अक्ष्य स्टार को मिल सकता है। लेकिन साबी क्रिकेट क्लब के फैन में भी कोई कमी नहीं है। ऐसे में महा मुकाबला टक्कर का होने की उम्मीद बनी हुई है। फाइनल मैच में जहां दर्शक रन वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं तो मैच में धन वर्षा भी होगी।


विजेता टीम को जहां 2.75 लाख रुपये दिए जाएंगे तो वहीं उपविजेता को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। मैच आफ द सिरीज खिलाड़ी की इस बार आल्टो के10 दी जाएगी। ऐसे में इस मैच में करीब आठ से नौ लाख रुपये की वर्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed