फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   T-20 cricket match final on 17jan

पुलिस मार्टीयर्स टी-20 का फाइनल 17 को

Thu, 14 Jan 2016 01:11 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
T-20 cricket match final on 17jan

एक बार पठानकोट आतंकी हमले और दूसरी बार मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के चलते स्थगित हुई नार्थ जोन पुलिस मार्टीयर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला रविवार को होगा।

विज्ञापन


17 जनवरी को होने वाले इस मुकाबले को लेकर एक बार फिर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस रविवार को खेले जाने वाले फाइनल के महामुकाबले में अक्षय स्टार इलेवन और साबी क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला प्रस्तावित है।
विज्ञापन


जो पिछले दो सप्ताह से लगातार टलता रहा। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय नार्थ जोन पुलिस मार्टीयर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबलों का शुभारंभ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विभिन्न मैचों के दौरान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पहुंचे। लेकिन दो जनवरी को प्रस्तावित फाइनल मुकाबला जहां पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के चलते स्थगित हुआ।


दूसरी बार दस जनवरी को हाने वाले मुकाबले को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन और राजकीय शोक के चलते स्थगित कर दिया गया। अब आयोजकों ने रविवार 17 जनवरी को फाइनल मुकाबले की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed