{"_id":"68d1b93a42fa0f91490ba367","slug":"surendra-kumar-mehta-becomes-the-new-president-of-shri-brahmin-sabha-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-124420-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुरेंद्र कुमार मेहता बने श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुरेंद्र कुमार मेहता बने श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के नए प्रधान
विज्ञापन
श्री ब्राह्मण सभा कठुआ में प्रधान का चुनाव करने के लिए बैठक का आयोजन किया। सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान सभा के पदाधिकारी ने सुरेंद्र कुमार मेहता सर्वसम्मति से उन्हें अपना प्रधान घोषित किया। इसके बाद सदस्यों ने उन्हें फूलों का हार व मिठाई खिलाकर प्रधान बनने की मुबारकबाद दी।
श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत उब्बट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के समाप्त होने की घोषणा करते हुए सभा के सभी सदस्यों से नया प्रधान चुने जाने की अपील की। इसके बाद सदस्यों ने गहन चर्चा के बाद अगले 3 साल के लिए सुरेंद्र कुमार मेहता को प्रधान बनाने की घोषणा की। जिसका समर्थन सभा के सभी सदस्यों के साथ शहरी व ग्रामीण कमेटी के पदाधिकारियों ने भी कर दिया। जिसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुरेंद्र मेहता को अगले 3 वर्षों के लिए अपना प्रधान चुन लिया है
इस मौके पर सुरेंद्र मेहता ने सभा के सभी पदाधिकारी पर बिरादरी के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वह ब्राह्मण सभा की परंपराओं और उसके कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए बताया कि आने वाले पंद्रह दिनों में वह अपनी पूरी कमेटी घोषित करेंगे। जो शहर में स्थित भगवान श्री परशुराम जी चौक का विकास करवाने के साथ वह बिरादरी को संगठित करने के लिए भी ग्रामीण कमेटी को सक्रिय करने और शहर में लोगों को सभा के साथ जोड़ने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
बैठक में नरेश शर्मा, कर्नल वेद प्रकाश शर्मा, सतपाल मंसोत्रा, प्रो राम मूर्ति शर्मा, पंकज डोगरा, राबिन शर्मा, अनिल भारद्वाज, दर्शन कुमार शर्मा, योग राज शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, अमरनाथ शर्मा आदि भी मौजूद रहे।