{"_id":"67671bb2ab4fa88c770229e5","slug":"sukrala-team-beat-parnala-from-19-run-in-cricket-match-kathua-news-c-201-1-knt1008-115929-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुकराला ने परनाला की टीम को 19 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुकराला ने परनाला की टीम को 19 रनों से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में सुकराला की टीम ने परनाला को 19 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।
परनाला टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया और सुकराला की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में सुकराला टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट गंवाकर 101 रन बनाए। सुकराला के बल्लेबाज केवल ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सर्वाधिक 50 रन बनाए। परनाला के गेंदबाज गौरव ने चार विकेट चटकाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी परनाला टीम 11वें ओवर में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
परनाला के बल्लेबाज विजय ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। वहीं, सुकराला के गेंदबाज शरण ने तीन और केवल ने दो विकेट हासिल किए। सुकराला के खिलाड़ी केवल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।