फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Suffering from China-made thread, one bleeds, admitted to GMC

चीन निर्मित धागे की चपेट में आकर एक लहू लुहान, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
Suffering from China-made thread, one bleeds, admitted to GMC
कठुआ। बसंत पंचमी के पर्व पर शहर में होने वाली पतंगबाज से पहले ही शुक्रवार को युवा पतंगों और डोर की खरीदारी में व्यस्त रहे। उधर, चीन निर्मित डोर को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई न होने का खामियाजा शहर के वार्ड तीन निवासी जिया लाल गुप्ता को भुगतना पड़ा है। कालीबड़ी पेट्रोल पंप के नजदीक शाम छह बजे गुजरते समय चीन निर्मित डोर की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गले में फंसे धागे से लहु लुहान जिया लाल गुप्ता को जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। यह वाक्या उस समय सामने आया जबकि प्रशासन और पुलिस की टीमें शहर के बाजारों में चीन निर्मित धाके की तलाश में पतंग विक्रेेताओं के यहां दबिश दे रही थी। हालांकि हैरत की बात यह थी कि प्रशासनिक टीमों के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। वहीं, दूसरी ओर बसंत पर शहर में होने वाली पतंगबाजी को लेकर सभी दुकानें सजी हुई नजर आईं। युवा और खासकर बच्चे शनिवार को पर्व के लिए जमकर डोर और पतंगों की खरीदारी करते नजर आए। रंग बिरंगी और चमकदार पतंगें युवाओं को जमकर भा रही हैं। मौसम साफ रहने के बीच सुबह से ही पतंगबाजी का दौर शुरू हो जाएगा। युवाओं ने डीजी आदि लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed